पुरानी कमेटी को रामलीला का कार्यभार सौंपा
धामपुर। श्री मंदिर ठाकुरद्वारा में रामलीला बड़ी मंडी के कार्यकर्ताओं की संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने पिछले साल की कमेटी में शामिल सदस्यों और पदाधिकारियों को इस बार भी रामलीला कमेटी का कार्यभार सौंपा गया। गठन में नितिन अग्रवाल अध्यक्ष, विनीत कौशिक महामंत्री, भूपेंद्र सैनी कोषाध्यक्ष, लाजपतराय राजू मुखिया को संयोजक, अंकित अग्रवाल को कार्यक्रम प्रभारी रहेंगे। परंपरा के अनुसार बड़ी मंडी कमेटी की ओर से रविवार को रामलीला झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा बड़ी मंडी में पहुंची और सदस्यों से ढोल नगाड़ों के साथ झंडे को रामलीला स्थल पर लेकर स्थापित कर दिया। बताया गया कि झंडा लगने के बाद अब कमेटी की ओर से नौ अक्तूबर से रामलीला शुरू होगी। यात्रा में दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, विवेक कात्यायन, संजय शुक्ला, मनोज कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आकाश कौशिक, अमरीश अग्रवाल, सुशील रस्तौगी रहे।