सांसद के दौर से अधिकारी हरकत में आए
धामपुर। सांसद के दौरे के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए हैं। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उनके द्वारा स्योहारा के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं डाक्टरों की टीम के साथ गांव में जाकर बीमार लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। उन्हें गांव में ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। पीने के पानी की शुद्धता के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं। विकास विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांव में भरे पानी की निकासी के निर्देश दिए हैं। गांव में बाढ़ के पानी के घुसने से गांव में कोई जनहानि नहीं है।