फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षकों ने नई पेंशन स्कीम के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर काली पट्टी बांधी। मंडलीय मंत्री सुधीर कुमार अग्रवाल, जिला मंत्री पंकज कुमार ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक संगठन संघर्ष करता रहेगा। मंडलीय मंत्री ने कहा कि नई पेंशन स्कीम एक धोखा है। यह शेयर मार्केट पर आधारित है। इसमें कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित नहीं है। मंडलीय मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसमें दीपक गर्ग, वेद प्रकाश वर्मा, मलखान सिंह, वेदपाल गंगवार, नसीमुद्दीन, सुहेल आबिद, अमित कुमार, नरपाल सिंह, अनिल कुमार, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें