पूर्व पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद नहीं रहे
धामपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष और अग्रवाल सभा धामपुर के अध्यक्ष कांता प्रसाद अग्रवाल (81) का मंगलवार शाम निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कांता प्रसाद अग्रवाल की इच्छा थी कि मौत के बाद उनकी आंखों को दान कर दिया जाए। परिजनों ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया।
उनके पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बीमार चले रहे थे। मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। रात में ही परिजनों ने मुरादाबाद से सीएल गुप्ता आई संस्थान के डॉक्टरों को सूचना दी। डाक्टरों की टीम रात के नौ बजे धामपुर पहुुंची और रेटिना निकालकर ले गई। बुधवार सवेरे उनकी शव यात्रा में पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, विजय अग्रवाल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, उदित जैन, शलभ अग्रवाल, डॉ. दीपक गोयल, प्रियंकर राणा, संतोष धनौरिया, रुचिन अग्रवाल, रोहिन अग्रवाल, ईशान अग्रवाल, गोविंद शरण गुप्ता आदि शामिल रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि उनके पिता महिला शिक्षा धामपुर के पूर्व अध्यक्ष और कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े रहे। इनके निधन पर कन्या इंटर कॉलेज में अवकाश घोषित कर शोक जताया।