नौगावां सादात। तहसील बार एसोसिएशन नौगावां सादात के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहकर तहसीलदार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में दलालों के सक्रियता के चलते वादकारियों और अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। धरने पर अतुल चिकारा, कपिल यादव, दिनेश यादव, धर्मंद्र चौहान, फैयाजुउद्दीन, महीपाल सिंह, सबाब आलम, राजपाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।