फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। भाकियू की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान गरजे। वहीं अन्य समस्याओं को भी बैठक में उठाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बैठक रजबपुर के बिजली घर संपन्न हुई। किसानो के गन्ने का भुगतान चीनी मिल दो या तीन दिन का भेज रही है। जिसमें सभी किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। किसानों के सामने आर्थिक दिक्कते खड़ी हो गई है। कहा कि बिजली के बिल जमा के लिये सख्ती तब तक नहीं की जानी चाहिए जब तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं हो जाता है। इसके अलावा स्वामीनार्थन की रिपोर्ट लागू करने की मांग को उठाया। वक्ताओं ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट लागू होने पर ही फसल का उचित दाम किसान को मिल सकेगा। बकाया बिल के बिजली कनैक्शन काटे नहीं जाये। किसानो से 23 जुलाई को दिल्ली चलने की अपील की। वहां दिल्ली मे स्थित राजघाट पर पैदल मार्ग कर प्रदर्शन करेंगे। इस पंचायत मे जिला अध्यक्ष डूगर सिंह, रामपाल सिह, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, राकेश गिल, समरपाल सिंह ,मुन्नू सिंह, निरंजन सिंह, देवराज सिंह, नरेश, धर्मेन्द्र आदि किसान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सरदार सिंह तथा संचालन चन्द्रपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें