अमरोहा। गांव बसेड़ा तगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी हेमंत कुमार की अध्यक्षता में हुई विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में बिजली और सुरक्षा के इंताजाम का आश्वासन दिया गया। इसके तहत विद्यालय की सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड और बिजली की व्यवस्था के लिए एक जेनरेटर की व्यवस्था का जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य बीसी पंत ने जिलाधिकारी का बुके भेंटकर स्वागत किया। विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिलाधिकारी ने प्रशंसा की और मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।