फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी से रोज लौट मरीज, डॉक्टर तीन महीने की छुटटी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी सेवाओं का बुरा हाल है। चोट आदि लगने पर गरीब मजदूर सहित दुर्घटनाओं के बाद यहां आने वाले गंभीर मरीजों को हर दिन बिना इलाज किए ही लौटाया जा रहा है। क्याेंकि जिला अस्पताल में आर्थोपेडिक चिकित्सक पिछले एक महीने से छुट्टी पर हैं। जबकि अभी वे दो माह बाद ही ड्यूटी पर वापस लौटने वाले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं की पोल बुधवार को उस वक्त खुल गई जबकि शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मां-बेटे को रुपये की व्यवस्था न हो पाने के कारण परिजन ईलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां आकर पता चला कि अस्पताल के एकमात्र आर्थोपेडिक चिकित्सक एक महीने से छुट्टी पर हैं और अभी वे दो महीने बाद वापस आने वाले हैं। इसके बाद दोनों मां-बेटा को रेफर कर दिया गया।

चिकित्सक की कमी के चलते शासन से की गई मांग
अमरोहा। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने बताया कि जिला अस्पताल में हड्डी से जुड़ी समस्याओं के शाहनवाज ताहिर एकमात्र चिकित्सक हैं। वे पिछले महीने ही तीन माह की छुट्टी पर गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही आर्थोपेडिक संबंधी सेवाएं सुचारू रुप में संचालित होंगी। वैकल्पिक व्यवस्था के सवाल पर बोले कि डाक्टरों की कमी चल रही है। शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें