फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद भी अधर में लटकी है कार्यो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। विकास कार्यों में धांधली बरतने की शिकायत ग्रामीणों ने सीएम से की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी, लेकिन दो महीने बाद भी अधर में लटकी है। इससे गांव वालों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

ब्लॉक गंगेश्वरी के गांव चंदनकोटा के ग्रामीणों ने विकास कार्यों और मनरेगा में धांधली किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मई माह में लोगों ने शिकायत की। जिसमें कहा गया कि विकास के लिए आया हुआ धन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहा है। ग्राम प्रधान ने कई विकास कार्य सिफ कागजों में कराए हैं। इसके अलावा मनरेगा में भी धांधली बरती जा रही है। बिना काम किए ही लोगों के खातों में मनरेगा का पैसा भेजा जाता है। वहीं वास्तविक मजदूरों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके अलावा तमाम आरोप ग्राम प्रधान पर लगाए गए थे। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी। जांच अधिकारी को एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। अब ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी जांच अधिकारी गांव में जांच करने के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें