फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी विदाई
विज्ञापन

बिजनौर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हुए रीडर राजेश श्रीवास्तव एवं आशुलिपिक सुरेंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। बुधवार को जजी सभागार में हुए विदाई समारोह का आयोजन में सुरेंद्र सिंह व राजेश श्रीवास्तव की कार्यकुशलता एवं विनम्र व्यवहार की सराहना की गई। प्रभारी जिला जज राजीव शर्मा ने कहा कि सारे न्यायिक परिवार की मंगल कामनाएं उनके सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, सचिव विशाल कुमार, एडीजे राजीव शर्मा ने दोनों रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम को सुधीर भटनागर, भारत सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर एडीजे रामकरण, एडीजे संजीव पांडेय, एडीजे मुमताज अली, एडीजे सुनील यादव, परिवार न्यायाधीश सुमित चंद्रा, सिविल जज सीमा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें