फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई तक जमा कराएं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। तीन दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक पात्र व्यक्ति अपना प्रस्ताव कार्यालय में जमा करा दें। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार की धनराशि पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले अपना प्रस्ताव जमा कराएं। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्व नियोजित दिव्यांगजन, प्रेरणा स्त्रोत, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों और दिव्यांगजन के लिए कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन



तीन लोगों पर आराजी हड़पने का आरोप
बिजनौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर निवासी गौरव कुमार ने तीन लोगों पर गांव रसूलपुर पिरथी उर्फ आदमपुर स्थित उसकी बैनामाशुदा आराजी पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। गौरव ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस लोगों को इंसाफ दिलाने में विफल : सिंह
बिजनौर। गीता नगरी कॉलोनी निवासी पूर्व डीएसपी एमपी सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है। पुलिस निर्दोष लोगों को सलाखों के पीछे भेज रही है, जबकि खूंखार अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। तीन दिन पूर्व बढ़ापुर पुलिस द्वारा एक बेटी के पिता पकड़कर हवालात में बंद कर पुलिस ने सारी पराकाष्ठाओं को लांघ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें