हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
हल्दौर। गांव अखलासपुर निवासी शिवकुमार ( 35 ) बुधवार की शाम करीब सात बजे हल्दौर से बाइक से अपने घर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव छजुपुरा के पेट्रोल पंप के निकट बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके परिजन भी पहुंच गए और एंबुलेंस से उपचार के लिए हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने बृहस्पतिवार की शाम थाने पहुंचकर फरार ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हल्दौर में अपने रिश्तेदार के यहां रिश्ते की दावत में शामिल होकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर की गैस एजेंसी के समीप बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में बाइक तीन युवक शेरकोट निवासी गोपी, इंदर व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।