योग दिवस पर योग शिविर लगाया
चांदपुर ।
इनरव्हील क्लब आरोही के तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है ,स्लोगन को अपनाते हुए क्लब के अध्यक्ष नमिता अग्रवाल के संचालन में नगर के श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित योग शिविर में मेरठ से आई योग शिक्षिका श्वेता गुप्ता ने अलग अलग प्रकार से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में मौजूद नगर के ही योग शिक्षक डा. अरोड़ा ने सभी का ध्यान व प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित रूप से योग करने पर बल दिया। इस मौके पर नीरू मित्तल, ममता वैश्य, अंशुल अग्रवाल, भारती, रेशू अग्रवाल, प्रिंसा बस्सी, भावना बस्सी, आदेश भाटिया, नीलम चौधरी आदि मौजूद रहीं। उधर, आर्य समाज सैंदवार में विश्व योग दिवस पर आर्य प्रतिनिधि सभा के सचिव रमेश आर्य ने कहा कि योग से अनेक भयंकर बीमारी दूर होती हैं। उन्होंने अनेक प्रकार के योग के बारे में बताया। इसमें विरेंद्र आर्य, अरविंद्र आर्य, नरदेव सिंह, भूपेंद्र आर्य, नरदेव आर्य आदि मौजूद रहे।