फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ उत्पादकता गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी ‘आत्मा‘ योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं मेले में किसानों को कृषि विभाग की अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई। युवाओं से भी खेती कार्य में रुचि लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

डीएम अटल कुमार राय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी स्टाल का निरीक्षण किया। उद्यान विभाग द्वारा सिंचाई के लिए रेन गन और कृषि विभाग द्वारा बीज शोधन के स्टाल को उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण बताया। डीएम ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ डीबीटी के जरिए लेने को कहा। साथ ही किसानों के गन्ने का जल्दी भुगतान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने तकनीक के साथ खेती कर आमदनी बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने युवाओं से कृषि कार्यों में रुचि लेने को कहा। कृषि व्यवसाय को निम्न व्यवसाय न समझें। नई तकनीक अपनाकर कृषि में भी अच्छी कमाई की जा सकती है। उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी ने कृषि विभाग में संचालित सोलर फोटावोल्टेक योजना, वर्मी कंपोस्ट खाद, डी-कंपोजर, कृषि यंत्रीकरण आदि योजनाओं के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बीजों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद जैन ने पशुपालन में बरती जाने वाली सावधानियों और पशुओं में आने वाली बीमारियों के निदान के बारे में बताया। गोष्ठी में जनपद के प्रगतिशील कृषक योगेश गोयल, मनोज कुमार, मुनेश कुमार आदि ने जैविक खेती, डी-कंपोजर का प्रयोग जीवामृत के संबंध में अपने अनुभव बताए। भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार ने सभी का आभार जताया। संचालन योगेंद्र पाल सिंह योगी ने किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी आरके सक्सेना, कृषि विज्ञान केंद्र नगीना अध्यक्ष डा. डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें