फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। मुरादाबाद मार्ग पर गांव हंसुपुरा के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आकर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी अशोक शर्मा (48) शाम करीब साढ़े चार बजे अपने गांव से साइकिल द्वारा किसी काम से पास के गांव मंडैयों जा रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद मार्ग पर गांव हंसुपुरा से कुछ आगे निकला तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उसकी साइकिल टकरा गई। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। करीब एक घंटे तक लगे जाम में दोनो ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक की माली हालत बेहद कमजोर है तथा वह मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था। उसके दो पुत्री व एक पुत्र हैं एवं उसकी पत्नी की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। अशोक की मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें