39 उपभोक्ताओं ने लिए गैस कनेक्शन
कासमपुरगढी। गांव उमरपुरनत्थन में नई गैस एजेंसी का कार्यालय एवं गोदाम का उद्घाटन हुआ। जिसमें 39 लोगों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क कनेक्शन, गैस चूल्हा आदि उपकरण बांटे गए। एजेंसी का उद्घाटन उमरपुरनत्थन के ग्राम प्रधान अमर सिंह, माधोवाला के ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानों ने लोगों से एजेंसी का लाभ उठाने का सुझाव दिया और कहा कि इसके खुलने के बाद अब लोगों को गैस की परेशानी नहीं होगी। पहला कनेक्शन ग्राम नारायणवाला निवासी पुष्पा देवी को मिला। इस अवसर पर पीतांबर सिंह, डॉ. रमेश कुमार, गुरजीत सिंह, राम सिंह, अहमद हसन, ओम प्रकाश, डॉ. मेहर सिंह आदि रहे।