फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक-मेटाडोर में भिड़ंत, ट्रक चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और मेटाडोर के बीच भिड़ंत में मेटाडोर चालक की मौत हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मेटाडोर चालक का शव परिजनों को सौंपकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मोटा महादेव मंदिर के निकट सोमवार देर रात सीमेंट से भरे ट्रक और मेटाडोर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मेटाडोर चालक को गंभीर चोटें आईं। बताया जाता है कि सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायल मेटाडोर चालक को उपचार के लिए भेजा, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंडावली निवासी 42 वर्षीय मूला सिंह पुत्र रामनाथ के रूप में हुई। हादसे में मूला सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
उधर, घटना के बाद सीमेंट से भरे ट्रक का चालक घटनास्थल पर ट्रक एचआर 56/4781 को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा छानबीन में पता चला कि ट्रक हरिद्वार (उत्तराखंड) के भगवानपुर क्षेत्र से सीमेंट के कट्टे लेकर नजीबाबाद आ रहा था। उधर, मेटाडोर नूरपुर सीट पर उपचुनाव में लगाई गई थी। मेटाडोर चालक पोलिंग पार्टी लेकर गया था और सोमवार रात मतदानकर्मियों आदि स्टाफ को बिजनौर छोड़कर वापस घर लौट रहा था। मृतक के भाई बबलू की ओर से ट्रक चालक (अज्ञात) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें