फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुई अमान्य स्कूलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में अमान्य स्कूलों पर शिकंजा कसेगा। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की जांच पड़ताल फिर से शुरू हो गई है। बीएसए महेश चंद ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए महेश चंद ने जिले के सभी विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। बीएसए ने बीईओ को कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अमान्य स्कूल चल रहा है तो उसे प्रशासन के सहयोग से तुरंत बंद कराया जाए। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को निर्देश दिए थे। बीएसए के निर्देश पर अब खंड शिक्षा अधिकारियों ने न्याय पंचायत स्तर पर तैनात संकुल प्रभारियों से अपने अपने क्षेत्रों के अमान्य स्कूलों की सूची मांगी है।
संकुल प्रभारियों से यह भी कहा जा रहा है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई अमान्य स्कूल नहीं है तो वह लिखित में दें। इसके बाद यदि कोई स्कूल चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विगत शिक्षा सत्र में करीब 100 ऐसे स्कूल पाए गए थे जो अमान्य थे तथा उन्हें बंद करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी यह स्कूल चलते रहे। काफी स्कूल ऐसे बताए जाते हैं जिनकी मान्यता कक्षा आठ तक की है पर कक्षाएं 10 तक चल रही हैं। उधर, बीएसए महेश चंद ने बताया कि बीईओ से अमान्य स्कूलों की सूची मांगी गई है। अमान्य स्कूलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी तथा ऐसे स्कूलों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें