फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा व्यवसायिक ट्रेनिंग परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा व्यवसायिक ट्रेनिंग परीक्षा शुरू
विज्ञापन

रेहड़।
मदरसा व्यवसायिक ट्रेनिंग परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बुधवार से शुरू हो गई है , परीक्षा दो दिन तक चलेगा। पर्यवेक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि एचसीएम इंटर कालेज कासमपुरगढ़ी में उप्र मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग परीक्षा 2017 का अयोजन किया जा रहा है। मिनी आईटीआई मदरसा परीक्षा के जिले में एमएम इंटर कालेज चांदपुर, एमक्यू इंटर कालेज स्योहारा व एचसीएम इंटर कालेज कासमपुरगढ़ी सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कासमपुरगढ़ी केंद्र पर मदरसा आलिया इस्लामिया रियाजुल उलूम दहलवाला के 36 विद्यार्थी केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं। कंप्यूटर, स्टेनोग्राफी, एग्रीकल्चर (मशीन) ट्रेड में दो दिवसीय परीक्षा दो पोलियो में होगी। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तथा दूसरी पाली दो बजे सेर पांच बजे तक हुई। प्रथम पाली में संबंधित ट्रेड थ्योरी और दूसरी पाली में सामाजिक अध्ययन, जबकि बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में वर्कशाप केल्कुलेशन व द्वितीय पाली में इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा होगी। जो एक से पांच में होगी। केंद्र व्यवस्थापक श्याम सिंह ने बताया की परीक्षा के लिए एक केंद्र व्यवस्थापक, एक सहायक, दो कक्ष निरीक्षक, एक रिलीवर व तीन सदस्य सचल दस्ते रखे गए हैं। पहले दिन पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें