फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब ए बारात का त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शब ए बारात का त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया
विज्ञापन

अफजलगढ़।
शब ए बारात का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने पूरी रात मस्जिद में कुरान की तिलावत कर तजबियात पढ़कर रात गुजारी। कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मां बाप, पुरखों, अजीजों रिश्तेदारों के लिए दुआ मगफिरत की। छोटे बच्चों ने आतिशबाजी छोड़कर खूब आनंद लिया। नगरपालिका चेयरपर्सन शहाना सलीम अंसारी ने नगर की सभी मस्जिदों में विशेष सफाई अभियान चलाकर मस्जिदों पर चुना डलवाया। कब्रिस्तानों में विशेष तौर पर रोशनी की व्यवस्था कराई गई। ताकि कब्रिस्तान आने वाले को परेशानी का सामना न करना पड़े। कब्रिस्तान के पास लोगों ने शर्बत पिलाने की विशेष व्यवस्था की गई। पालिका चेयरपर्सन शहाना सलीम अंसारी ने शब ए बारात के मौके पर मिले जन सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें