राजा का ताजपुर। नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर ट्रक और जुगाड़ू की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल हो गए। तीनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। ताजपुर निवासी छोटे सिंह विवाह मंडप सजाने का कार्य करता है। शुक्रवार को वह जुगाड़ में सजावट का सामान भरकर अपने दो साथियों के साथ धामपुर जा रहा था। नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव हरौली के समीप जुगाड़ और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें जुगाड़ के परखच्चे उड़ गए और छोटे सिंह और उसके दोनों साथी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा।