50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे संपर्क मार्ग
नजीबाबाद (बिजनौर)। राज्य वित्त आयोग से 50 लाख रुपये से अधिक के बजट से सीसी मार्ग और खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है।
नजीबाबाद ब्लॉक के खंड विकास विभाग की ओर से वर्ष 2017-18 के राज्य वित्त आयोग से सीसी और खड़ंजा निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। बीडीओ अनवर शेख के निर्देशन 10 सीसी और खड़ंजा निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
इस्सेपुर में नदी पुलिया से जसवीर के मकान तक 8.20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। जालपुर में अनिल के आवास से दहीरपुर रोड तक 8.41 लाख रुपये और तातारपुर लालू में गली से देवेंद्र के मकान तक 1.21 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग बन रहा है ।
अन्य संपर्क मार्गों में 5.92 लाख रुपये की लागत से मोटाढाक में अवशेष नाला निर्माण और मरम्मत कार्य, दरियापुर में 3.46 लाख रुपये की लागत से कान्हा होटल संपर्क मार्ग, 4.98 लाख रुपये की लागत से प्रेमपुरी से नलकूप तक खड़ंजा निर्माण, गांव तिसोतरा में 3.92 लाख रुपये की लागत से अवशेष सीसी मार्ग निर्माण, मंझेड़ी में 4.15 लाख रुपये की लागत से धीरेंद्र कुमार एड. के मकान से मेन रोड तक सीसी मार्ग और राजारामपुर फाजिल में मंदिर से दक्षिण दिशा तक 7.85 लाख रुपये की लागत से खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है।