फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाने का प्रयास, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली । सैदनगली में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाने की कोशिश करते हुए निर्माण शुरू करा दिया। जिसका दूसरे समुदाय ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन

सैदनगली में बस स्टैंड के पास खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार को एक समुदाय के कुछ लोगों ने एक चबूतरे का निर्माण कराया। बुधवार को यहां चंद्रशेेेखर आजाद की मूर्ति लगाई जानी थी। दूसरे समुदाय को इसकी भनक लग गई। दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए और मामले की शिकायत की। समुदाय विशेष ने कहा कि भाजपाई खाली जमीन पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगवा रहे हैं जोकि पूरी तरह से अवैैध है। नए निर्माण को लेकर शासन ने पाबंदी लगा रखी है। इस पर थाना प्रभारी संजय चंचल पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मूर्ति लगवाने के संबंध में अनुमति मांगी, लेकिन कोई अनुमति नहीं दिखा पाया। फिलहाल पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें