नजीबाबाद (बिजनौर)। स्वतंत्र सुभाष संघ और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से सुभाष जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। उधर, साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर में भी सुभाष जयंती मनाई गई।
स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में स्वतंत्र सुभाष संघ के प्रतिनिधियों प्रदीप डेजी, मनोज अग्रवाल, राकेश प्रसाद, सुशील टांक, मो.अकरम, राजेश मिश्रा राजू, एजाज अहमद ने सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में संघ की ओर से स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदीप डेजी, प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, हेमंत अग्रवाल, विक्रम सिंह, लौलीन कुमार, मुकेश सुमन, मनोज अग्रवाल ने संगोष्ठी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान की चर्चा की। संगोष्ठी में नीरज सिंघल, अवर अभियंता नवनीत कुमार, विष्णु अग्रवाल, नईम सिद्दीकी तथा स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्तवती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रकाशवीर आर्य, प्रबंध समिति अध्यक्ष कमलेश तायल, उप प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सच्चा राष्ट्र भक्त बताया। कंचन प्रताप सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस के उद्घोष तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा... से देशवासियों में राष्ट्र प्रेम ऊर्जा जागृत होने की जानकारी दी गई।
आचार्य नीरज कुमार, प्रधानाचार्य प्रकाशवीर आर्य, राजकमल, शूरवीर सिंह, उत्तम कुमार, अर्जुन, रामेंद्र, जितेंद्र, वैभव, अनुज, पारूल, कीर्ति प्रसाद, जोगेंद्र, सोनू, दीपा, प्रियंका, पूनम, क्षिप्रा, मीरा ने विचार रखे। उधर एसडीएम पब्लिक स्कूल खाइखेेड़ी में सुभाष जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप प्रधानाचार्या पूनम राजपूत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चे शामिल रहे।