फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगाई पुताई में अव्वल थानो के प्रभारियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता में अव्वल थानों के प्रभारी पुरस्कृत
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने नूरपुर, चांदपुर, हल्दौर, मंडावर, कोतवाली शहर, स्योहरा, अफजलगढ़, नगीना, कोतवाली देहात, धामपुर थानों की मरम्मत करने के साथ थानों की रंगाई पुताई करने के लिए धनराशि आवंटित की थी। थानों प्रभारियों से विशेष रुचि लेकर थानों के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए थे। थानों की समीक्षा के लिए कमेटी गठित की गई थी। स्योहारा, कोतवाली शहर थानों को मरम्मत और साफ सफाई में उच्च कोटि का पाया गया। एसपी ने प्रथम स्थान पर आने वाले स्योहारा थाने के एसओ धर्मपाल सिंह को चार हजार, द्वितीय स्थान की शहर कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा को दो हजार, तृतीय स्थान पर आने वाले कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक को एक हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा
बिजनौर। मोहल्ला चौधरियान निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहल्ला मिर्दगान निवासी साजिद ने सोमवार को उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पत्नी ने पुत्री को युवक के चंगुल से बचाया। पत्नी शिकायत करने साजिद के घर गई तो उसके साथ मारपीट की गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें