फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी सिपाही ने मैस व एसओ के फालोवर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा (ब्यूरो)। एक सिपाही ने शराब के नशे में जमकर हुड़दंग मचाया। थाने के मैस और एसओ के फालोवर के साथ मारपीट की ।
विज्ञापन

राजकुमार सिपाही पांच दिन पहले ही स्योहारा थाने में तैनात हुआ हैं। सिपाही ने तैनाती के पहले ही दिन से थाने में उत्पात मचना शुरू कर दिया। उसने शराब पीकर थाने के मैस के फालोवर के साथ थाने में मारपीट की । पुलिस कर्मियो ने फालोवर को समझा बुझा कर मामला शांत कर दिया गया । सिपाही राजकुमार को वह वहां से ले गए। सिपाही की हरकतें फिर भी कम नही हुई सोमवार की देर शाम सिपाही राजकुमार ने थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के फालोवर हरि के साथ मारपीट कर दी। फालोवर के साथ खूब गाली गलौज भी की। फालोवर ने सिपाही की हरकतों की शिकायत एसओ से की। सिपाही की हरकतों से थाने का अन्य स्टाफ भी परेशान है। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सिपाही राजकुमार को अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया । थानाध्यक्ष धर्म पाल सिंह के मुताबिक सिपाही के खिलाफ जांच कराई जा रही हैं। जांच के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें