फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में दीं आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ संरक्षक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामअवतार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए सादा जीवन उच्च विचार की भावना से जीवन जीया जाए, तो वास्तविक आनंद की प्राप्ति होगी। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने शराब मुक्त हस्ताक्षर अभियान की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं से अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। इस मौके पर मधुबाला गुप्ता, महारानी शर्मा, कामेश शर्मा, रिंकी सिंह, पुष्पा शर्मा की देखरेख में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में डॉ. एस प्रसाद ने सपत्नीक पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। हरीश शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में परिव्राजक अरविंद मिश्रा, बलवीर सिंह, राज भटनागर, आशा गुप्ता, छतरपाल सिंह, सरला शर्मा, दुलारी चौहान, सत्यप्रकाश, श्याम कुमारी सक्सेना, प्रभा राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें