स्योहारा (ब्यूरो)। छप्पर में आग लगने से घर का पूरा सामान जल कर खाक हो गया । आग से गुलफाम दो बच्चों और उसकी पत्नी भी झुलस गई।
ग्राम सफियाबाद में गुलफाम के घर बृहस्पतिवार सुबह छप्पर में आग लग गई । यहां गुलफाम अपनी पत्नी और दो बच्चे सहित सोया हुआ था। आग की चपेट में पूरा परिवार आ गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक दो भैंस गुलफाम उसकी पत्नी और दोनों बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को निजी चिकित्सक के उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गुलफाम का कहना है कि उसके लिहाफ गद्दे चारपाई सहित घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। साथ ही उसके पास रखे दस हजार रुपये भी जल गए । आग के लगने का कारण पता नहीं चल सका है।