नजीबाबाद (बिजनौर)। लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने से यात्री हलकान हैं। नजीबाबाद से अप औश्र डाउन दिशा में गुजरने वाली कई ट्रेनें चार से आठ घंटा विलंब से गुजरीं।
लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं। शनिवार को राप्ति गंगा एक्सप्रेस 17 घंटे विलंब से नजीबाबाद से गुजरी। अप दिशा की पंजाब मेल, जननायक एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, स्यालदाह एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस पांच से आठ घंटा विलंब से नजीबाबाद से गुजरीं। उधर, अप और डाउन दिशा की रामनगर एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस भी विलंब से चलीं।