फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता के अनुरूप पेराई न होने से जाम से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर द्वारा क्षमता के अनुरूप पेराई न करने से मिल में जाम की स्थिति बन गई। किसानों को मिल द्वारा कम पर्चियां जारी होने से किसान कोल्हुओं पर औने-पौने दामों पर गन्ना बेचने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर की पेराई क्षमता प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल है, लेकिन मिल द्वारा फिलहाल 40 से 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई ही की जा रही है। क्षमता के अनुरूप पेराई न होने से मिल के केन यार्ड में जाम की स्थिति बन गई है। दरअसल एक ओर तो मिल द्वारा एकमात्र बॉयलर संचालित किया गया है, जबकि दूसरी ओर मिल में पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिल प्रशासन ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना पर्चियां जारी कर दी थीं। जिस पर किसानों ने चीनी मिल पर गन्ना डालना शुरू कर दिया था। क्षमता से अधिक गन्ना चीनी मिल के केन यार्ड में पहुंच जाने और मिल पूर्ण क्षमता से न चलने से मिल केन यार्ड में जाम की स्थिति बनी है। मिल में गन्ना लेकर पहुंच रहे किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना आपूर्ति करने में 12 से 14 घंटे का समय लग रहा है।
किसानों देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, इरशाद अहमद, ब्रजपाल सिंह, राजीव कुमार, इस्लामुद्दीन आदि का कहना है कि हालात से परेशान होकर उन्हें गन्ना क्षेत्र में संचालित कोल्हुओं और क्रेशरों पर बेचना पड़ रहा है। मिल द्वारा कम पर्चियां जारी होने का लाभ कोल्हू व क्रेशर स्वामी उठा रहे हैं। वे मजबूर किसानों से 20 से 30 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर गन्ना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मिल के उप महाप्रबंधक (गन्ना) सुशील खोखर का कहना है कि फिलहाल मिल एक ही बॉयलर से संचालित हो रही है। दो-तीन दिन में दूसरा बॉयलर काम करने लगेगा। इसके बाद मिल पूूर्ण क्षमता से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें