नांगल गंगाघाट पर चलाया सफाई अभियान
नांगलसोती । निर्मल गंगा जल अभियान के अंतर्गत शांतिकुंज के कार्यकर्ताओं ने नांगल गंगाघाट पर सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया।
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नांगलसोती गंगाघाट पर दो दिवसीय गंगा स्नान मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान गंगाघाट और आसपास के क्षेत्र में काफी तादाद में कूड़ा-करकट फैल गया। सोमवार को शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निर्मल गंगा जल अभियान के अंतर्गत सफाई की गई। गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. वेदपाल सिंह ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना सभी का समान कर्तव्य है। विपिन कुमार ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए शांतिकुंज की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। विरेंद्र सिंह, समर सिंह, पीतम सिंह, कामेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने गंगाघाट पर खड़े होकर गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर बाला देवी, सरवती, संतोष, संतरेश, गंगादेई सहित कई लोग उपस्थित रहे।