फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। वालिया ग्लोबल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। खेल प्रतिभाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल एकेडमी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। स्कूल चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में हरडेल रेस, पोटेटो रेस, वाटर वोटल, रिंग गोला रेस, लैमन स्पून रेस, जैवलिंग, हाई एंड लोंग जम्प, गोला फेंक सहित दौड़ के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि राजेंद्र त्यागी, डॉ. एलएस बिष्ट, इंद्रदेव भारती, प्रदीप डेजी, जितेंद्र कक्कड़ ने विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। सर्वाधिक मेडल पाने वाले उत्कर्ष, क्षितिज, भूमि और तान्या को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में क्षितिज, उजैर, नेहा, अरीब, अभियांशी, शिवांश, संयम, आशु, प्रबल, माही, जोया, काव्यांश, अभिनव, जैद, प्रशांत, देवांश, तुषार, तानिया, वर्णिका, रवि, अनवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जुनैद, तालिब, लवली, अराध्य, प्रियांशी, अर्थव, जाग्रती, सिद्घार्थ, नविका, उबैद, कमल, अरीबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में ट्रुथ हाउस ने प्रथम, वेनिवेलेंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में पर्सिवेलेंस हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें