फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए साहनपुर से छह नामांकन
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में नजीबाबाद नगरपालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन गीता देवी ने ऑनलाइन जमा कराया। नगर पंचायत साहनपुर से अध्यक्ष पद के लिए 6 और जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए हैं।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देशन में कासमियां इंटर कॉलेज में चल रही नगर निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में शुक्रवार को सदस्य पद के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। नगरपालिका नजीबाबाद के आरओ शैलेंद्र कुमार के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए गीता देवी पत्नी महेश कुमार ने शुक्रवार को एकमात्र नामांकन कराया। साहनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए खुर्शीद मंसूरी, अहसान मंसूरी, रेहाना परवीन, नाहिद परवीन पत्नी खुर्शीद मंसूरी, नौशाद अख्तर, लईक राईन ने अपने नामांकन कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन कराए गए हैं। नगर पंचायत जलालाबाद से सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन मोहम्मद याकूब राईन की पत्नी फहमीदा को घोषित किया गया है। जबकि नजीबाबाद नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां एडवोकेट की पत्नी सबिया निशात उर्फ रेशम सपा प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी। किरतपुर से अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी अपना नामांकन जमा नहीं कराया है। सदस्य पद के लिए नजीबाबाद से 156 नामांकन पत्रों में 40, किरतपुर से 145 में 75, जलालाबाद से 59 नामांकन पत्रों में 19 और नगर पंचायत साहनपुर से सदस्य पद के लिए 72 नामांकन पत्रों में से सदस्य पद के लिए 37 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा कराए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें