डेंगू से गई महिला की जान, मचा कोहराम
उझारी।
नगर के मोहल्ला मंसूरपुर निवासी निसार की पत्नी किशोर जहां (38) दो दिन बुखार में पीड़ित थी। नगर के निजी चिकित्सकों से उसका इलाज चल रहा था। सुधार न होने पर परिजन उसे पाकबड़ा के अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद बताया गया कि महिला को डेंगू है। इलाज के दौरान किशोर जहां की शनिवर सुबह मौत हो गई। उसके चार बच्चे हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम उसको सुपुर्दे खाक कर दिया गया। नगर में बुखार का कहर जारी है। स्वास्थ्य विभाग आंखें मूंदे बैठा है। नगर पंचायत द्वारा मच्छर की दवाई का छिड़काव की मांग की है।