नजीबाबाद (ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद-फजलपुर के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग 29 और 30 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दस घंटे के लिए बंद रहेगा।
रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएल वर्मा ने बताया कि 29 और 30 अक्तूबर 2017 को नजीबाबाद से फजलपुर के बीच फाटक संख्या 485 अप और डाउन लाइन की मरम्मत का कार्य होना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रेलवे क्रासिंग को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि इस क्रासिंग से गुजरने वाले यात्री फाटक बंद रहने की अवधि में जलालाबाद रेलवे क्रासिंग के फ्लाईओवर से आवागमन कर सकते हैं।