फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में आरओ व एआरओ को दिया गया नामांकन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विकास भवन में निकाय चुनाव में लगे निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन कार्यालय की ओर पालिका अध्यक्ष तथा वाड़ॱर सदस्य के लिए नामांकन प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले आर व एआरओ के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराई जा रही है। नामांकन 29 अक्टूबर से शुरू है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार के अनुसार जिले में 12 नगरपालिका व छह नगर पंचायत हैं। अध्यक्ष तथा वाड़ॱर सदस्य के लिए 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 29 अक्तूबर रविवार से नामांकन शुरू है। नामांकन तहसीलवार होगा। चुनाव में 72 आरओ तथा 90 एआरओ लगे हैं। चुनाव अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया बताई गई है। प्रत्याशी को नामांकन सैट में चार प्रपत्र भरने हैं। आरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रपत्रों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ लगाए जाने वाले अभिलेखों की जानकारी दें। बैठक में मदन सिंह गब्रर्याल एडीएम प्रशासन ,सुरेंद्र राम एडीएम वित्त व राजस्व मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी।
नामांकन प्रक्रिया का हुआ सरलीकरण

बिजनौर। चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया है। डीडीओ के अनुसार चेयरमैन तथा वार्ड सदस्यों के अलग अलग आरओ तथा एआरओ होंगे। नगरपालिका परिषद के लिए चेयरमैन पद के लिए अथक आरओ तथा दो एआरओ हैं। वार्ड सदस्य के लिए हर छह वार्ड पर एक आरओ तथा एक एआरओ है। नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए एक आरओ व एक एआरओ है। सभी वार्ड सदस्य पद के लिए एक आरओ तथा दो एआरओ हैं। आरओ व एआरओ आवंटित क्षेत्रों की नामांकन चुनाव प्रक्रिया का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे आरओ व एआरओ के खिलाफ रिपोर्ट
बिजनौर। डीडीओ के मुताबिक प्रशिक्षण में 18 आर व एआरओ गैरहाजिर रहे हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के साथ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जिले की सभी नगरपालिका में 25 वार्ड हैं। नगर पंचायत में 13 से 15 वार्ड हैं। इस प्रकार चुनाव में 162 आरओ व एआरओ लगाए गए हैं। नगरपालिका के चेयरमैन तथा वार्ड सदस्यों के आरओ की सूची नामांकन केंद्र पर उपलब्ध रहेगी।
नामांकन आज से
बिजनौर। डीडीओ के अनुसार जिले में 22 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। नामांकन 29 अक्तूबर रविवार से शुरू है। नामांकन प्रात: 11 बजे से सायं तीन बजे तक ेतहसीलवार होगा। तहसील क्षेत्र में आने वाली नगरपालिका तथा नगर पंचायत के चेयरमैन तथा वार्ड सदस्यों की नामजदगी उस तहसील पर निर्धारित नामांकन केंद्र पर होगा।
विज्ञापन

तहसीलवार नामांकन केंद्र
तहसील नामांकन केंद्र का नाम
बिजनौर आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर
धामपुर केएम इंटर कालेज धामपुर
नगीना हिंदू इंटर कालेज नगीना
चांदपुर तहसील कार्यालय चांदपुर
नजीबाबाद कासमिया इंटर कालेज नजीबाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें