बास्टा/चांदपुर। बास्टा में किशोर की बुखार से मौत हो गई। गांव बास्टा के मोहल्ला बीवीपुरा निवासी वकील अहमद का आठ वर्षीय पुत्र जुनैद कई दिन से बीमार चल रहा था। गांव के ही चिकित्सक से इलाज चल रहा था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मेरठ में जांच के बाद डाक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। बृहस्पतिवार को सुबह जुनैद ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।