नजीबाबाद। आदर्शनगर निवासी डिश कारोबारी जितेंद्र राजपूत को बाइक सवार युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। धमकी देनेे वालों ने कारोबारी पर हमले का भी प्रयास किया।
आदर्शनगर की गली बी-4 निवासी साहू जैन कॉलेज के पूर्व छात्र नेता एवं डिश कारोबारी जितेंद्र राजपूत को बाइक सवार युवकों ने बृहस्पतिवार की देर शाम उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर हमले का प्रयास किया। कुंदन सिंह राजपूत के पुत्र जितेंद्र राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात 8:30 बजे आदर्शनगर में अपने प्रतिष्ठान पर थे, तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने उन पर हमले का प्रयास किया। अंधेरे का लाभ उठाकर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। कारोबारी ने सीओ ब्रजराज सिंह और थाना प्रभारी सतीश कुमार को भी घटना की जानकारी देते हुए सामने आने पर धमकी देने वालों को पहचान लेने की बात कही।