फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर । बीएसए को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अनेक खामियां मिली। कुछ बच्चे बीएसए को सामान्य ज्ञान संबंधी सवालों के जवाब भी नहीं दे सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद्र ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में बच्चों के पास अधूरी पाठ्य पुस्तकें थी। बच्चों के पास स्कूल बैग नहीं मिले। कुछ बच्चों के पास यूनिफॉर्म भी नहीं थी। बीएसए को कक्षा सात के बच्चे अपने राज्य और उसके मुख्यमंत्री और जनपद का नाम नहीं बता सके। बच्चों की यह दुर्दशा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बच्चों ने उनसे बाल पेन दिलाए जाने की मांग की। बीएसए को निरीक्षण के दौरान स्कूल की अकाउंटेंट स्वाति रानी नदारद मिली। उन्होंने स्कूल स्टॉफ को बच्चों को मीनू के अनुसार उत्तम गुणवत्ता वाला भोजन खिलाने के निर्देश दिए।द इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। उधर, बीएसए महेश चंद्र का कहना है कि स्कूल से नदारद अकाउंटेंट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें