फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के सफल संचालन को जनपद के दो डीएम सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन और बिजनौर जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में शानदार सहयोग के लिए जनपद के दो जिलाधिकरियों को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र और 50 हजार का चेक प्रदान किया। सम्मानित होने वालों में वर्तमान जिलाधिकारी जगतराज और पूर्व जिलाधिकारी बी चंद्रकला शामिल हैं।
विज्ञापन

यह प्रशस्ति पत्र और चैक इलाहाबाद के यूनाईटेड कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट में आयोजित ‘गंगा ग्राम’ सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किए । कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले जनपद को प्रशस्तिपत्र और एक लाख रुपये प्रदान किया जाता है। एक लाख की यह राशि बी चंद्रकला और जगतराज को बराबर -बराबर बांट दी गई। बी चंद्रकला ने मुख्यमंत्री के हाथ से प्रशस्तिपत्र और 50 हजार का चेक प्राप्त किया। डीएम जगतराज जनपद की कानून व्यवस्था बनाने में व्यस्त होने के कारण इलाहाबाद में आयोजित गंगा ग्राम सम्मेलन में नहीं जा सके। उनका प्रशस्ति पत्र और चेक डीपीआरओ मनीष कुमार ने प्राप्त किया। डीपीआरओ मनीष कुमार को अलग से सम्मानित किया गया। उन्हें 20 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। डीएम जगतराज ने बिजनौर को खुले में शौच मुक्त बनाने के महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग और योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें