तीज मिलन में महिलाओं ने मचाया धमाल
बिजनौर । सामाजिक संगठनों की ओर से तीज मिलन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।
लॉयनेस क्लब बिजनौर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुनीता सिंह ताज क्वीन चुनी गईं। रमा मेहरोत्रा को पंच्यूलिटी पुरस्कार दिया गया। मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में मनुरी प्रथम, मोनिका भारद्वाज द्वितीय, मोनिका सिंह तृतीय, बहुमुखी व्यक्तित्व के लिए डॉ. संतोष गुप्ता, मोहन मुस्कान और पल्लवी सिंह को चुना गया। दृष्टि राठौर तीज सुंदरी और विनीता रघुवंशी तीज गरिमा चुनी गईं। क्लब अध्यक्ष यशोदा सिंह, अरुणा मित्तल आदि मौजूद रहे।
वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला मंच की ओर से गार्गी गुप्ता की स्मृति में तीजोत्सव मनाया गया। पटरी सज्जा प्रतियोगिता में शुचि प्रथम, नलिनी मित्तल द्वितीय, विभूति गुप्ता तृतीय, नृत्य प्रतियोगिता में विभूति गुप्ता प्रथम, छाया राजवंशी द्वितीय, दीपिका तृतीय, केश सज्जा में अरूणा मित्तल प्रथम, छाया राजवंशी द्वितीय, पूजा गुप्ता तृतीय रहीं। नेहा राजवंशी को तीज क्वीन चुना गया। क्लब अध्यक्षा मीनू गोयल, पूनम प्रताप, पूनम प्रताप आदि मौजूद रहे।
नारी शक्ति सेवा संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रंजना कौशिक ने गीत गाया। कामिनी को तीज क्वीन चुना गया। सीमा वत्स द्वितीय, नीरू अग्रवाल तृतीय रहीं। अध्यक्षा ममता मित्तल, सुमन त्यागी, नवीन गर्ग, शिव कुमार, नवल, मीनाक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।