फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की समायोजन नीति का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने सरकार की समायोजन नीति का किया विरोध
विज्ञापन

बिजनौर ।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार की समायोजन स्थानांतरण नीति को लेकर गहरा रोष जताया। शिक्षकों ने सरकार से आरटीई के अंतर्गत समायोजन नीति निर्धारण करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को टाउनहाल में शिक्षकों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक जूनियर हाईस्कूल में एक विज्ञान, गणित और जहां उर्दू पढ़ने वाले छात्र है वहां उर्दू, भाषा और सामाजिक विज्ञान शिक्षक तैनात करने की मांग की है। शिक्षकों ने 30 अप्रैल 2017 के स्थान पर 15 जुलाई 2017 की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन की मांग की है। शिक्षकों ने प्रदेश कई वर्षों से जूनियर हाईस्कूल में रिक्त पड़े मुख्य अध्यापकों के पदों पर अन्य जनपदों की भांति शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की है। बैठक में अरशद जमाली, गुलशन गुप्ता, अजहर जमाल, मोहम्मद सईद, सुरेश कुमार, फहीम अहमद, नजीम, मीनाक्षी जैन, हुमा मुजीबुर्रहमान, परवेज व सबाहत सुल्ताना आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सआदत हुसैन व संचालन भूपेश कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें