फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मीटर लगाने गई निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के चलते एक्सईएन को भी लौटना पड़ा
विज्ञापन

आसफाबाद चमन के लोगों ने कहा कि जर्जर लाइन न बदलने तक नहीं लगने देंगे मीटर
फोटो, 04
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में विद्युत मीटर लगाने गई निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम के अधिकारियों से जर्जर लाइन व लो वोल्टेज की समस्या का निदान तो हो नहीं रहा है, ऊपर से गांव में मीटर लगाने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया जब तक जर्जर तारों व वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो जाता है। गांव में मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम गांव में घर-घर विद्युत मीटर लगाने गई थी। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो वह एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निगम की टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों का विरोध करना शुरू कर दिया और मीटर भी ग्रामीणों ने छीन लिए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में दो ट्रांसफार्मर रखे हैं और तीन सौ से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं। आए दिन बिजली के फाल्ट की समस्या रहती है। कभी गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती है। जर्जर तार नीचे लटके हैं। कई बार निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन सही नहीं किया गया और गांव में मीटर लगाने आ गए। ग्रामीणों से घिरा देख निगम की टीम ने एक्सईएन को मामले की सूचना दी। एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी व एसडीओ दयाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जर्जर लाइन व लो-वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिल जाती मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उधर, एक्सईएन हरीश कुमार का कहना है कि विरोध करने वालों की वीडियो बना ली गई है। मुकदमा दर्ज कराकर विरोध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें