नजीबाबाद में पीलीभीत में डकैती का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/बिजनौर। एसटीएफ बरेली और नजीबाबाद पुलिस ने जनपद पीलीभीत के 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डकैती और लूट के कई अपराधिक मुकदमे लखीमपुर खीरी में दर्ज हैं।
बरेली एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने नजीबाबाद पुलिस के सहयोग से हर्सवाड़ा-जलालाबाद क्षेत्र से 50 हजार के इनामी कासिम बंजारा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा के निर्देशन में बरेली एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, नजीबाबाद के एसआई जनप्रिय गौड़ और रिंकू ने पीलीभीत जनपद से 50 हजार के इनामी कासिम बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इनामी बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। बताया जाता है कि कासिम बंजारा कुछ समय से नजीबाबाद में किराए पर रहा था। एसटीएफ कई दिनों से उसके पीछे लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार 50 हजारी कासिम ने 30 अप्रैल 2017 को पीलीभीत के बीसलपुर में प्रेमा किन्नर के यहां लाखों की डकैती डाली थी। उस पर लूट आदि के कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
पीलीभीत पुलिस प्रशासन ने 23 सितंबर 2020 को कासिम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी बिजनौर डा0 धर्मवीर सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने एसटीएफ बरेली और नजीबाबाद पुलिस को इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए बधाई दी।