फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लोकसभा चुनाव कराने जाएंगी निगम की 50 बसें

Wed, 17 Apr 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव कराने के लिए जिले से निगम की 50 बसें जाएंगी। वहीं दूसरी ओर से जिले में पहले चरण का चुनाव कराने के लिए अनुबंधित बसों की भी रोडवेज से मांग की गई है। जिसके चलते निगम के अधिकारी संचालन दुरस्त करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जिले में चार डिपो बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर और चांदपुर है। सभी डिपो से 307 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें निगम की 164 और अनुबंधित 143 बस हैं। चुनाव में निगम की 12 बसें गई हैं। जबकि 50 और बसें प्रशासन ने मांगी है। जोे सभी चरणों का चुनाव संपन्न कराने के बाद वापस आएंगी। इसके अलावा अनुबंधित बसें जिले में ही पहले चरण का चुनाव कराएंगी। बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव होने से यातायात थोड़ा प्रभावित होगा। जिसको लेकर निगम के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। जिससे यातायात प्रभावित न हो। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि 19 अप्रैल को भी बसों का संचालन किया जाएगा। किसी भी यात्री को परेशान नहीं होने देंगे। प्रशासन जितनी बसों की मांग कर रहा है, उतनी बस भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें