फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सर्वेक्षण के लिए 48 टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना सर्वेक्षण के लिए 48 टीमों का गठन
विज्ञापन

हल्दौर। बिलाई चीनी मिल में आयोजित गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में आगामी गन्ना सत्र के लिए गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूरा कराने के लिए 48 टीमें नियुक्त की गई हैं। सर्वेक्षण टीम किसानों के खेत-खेत पर जाकर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेंगे। बिलाई चीनी मिल में मंगलवार की देर शाम गन्ना सर्वेक्षण को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें गन्ना समिति सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य बीस अप्रैल से शुरू होकर बीस जून तक पूरा कराएं जाने के आदेश जारी हुए है। सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के लिए 48 टीमें तैनात की गई है। टीम किसानों के खेत-खेत जाकर जीपीएस के माध्यम से किसानों की मौजूदगी में गन्ने के ऑनलाइन घोषणा पत्र भरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो किसान अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन नहीं भरवाएगा उसका सट्टा बंद कर दिया जाएगा। बैठक में चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, सहायक गन्ना महाप्रबंधक संजीव शर्मा, नवीन आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें