फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: जिपं सदस्य पद के लिए 48 प्रतिशत मतदान

Fri, 10 Feb 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में जिला पंचायत सदस्य पद केे उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर जानकारी लेते एएसपी देहात र
विज्ञापन
-नौ सदस्य मैदान में, मतदान करने कम निकले मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
नूरपुर। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 35 नूरपुर तृतीय के लिए हुआ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक करीब 48 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला पंचायत की नूरपुर तृतीय सीट जिला पंचायत सदस्य इरफान अहमद की मौत होने से रिक्त हो गई थी। इसके लिए बृहस्पतिवार को उप चुनाव कराया गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक करीब 48 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया। सभी मतदान केंद्र खाली पड़े रहे और कहीं भी लाइन नजर नही आई। प्रत्याशी मतदाताओं को घरों से निकालने का प्रयास करते रहे। चुनाव के लिए कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे। सभी मतदान खत्म होने तक वोटरों को अपने पक्ष में करने में लगे रहे। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि सभी बूथों पर मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी देहात रामअर्ज सीओ सुनीता दहिया व थानाध्यक्ष नीरज शर्मा मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें