फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में मौत के बाद 46 ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत के मामले में शासन से नियमों में राहत मिलने के बाद आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। अब तक 12 विभागों की ओर से 46 आवेदन सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उधर, डीएम ने सभी विभागों को अपने यहां से बाकी आवेदन भी शीघ्र अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के कोरोना को लेकर हालात बिगड़ गए थे। चुनाव ड्यूटी में दर्जनों कर्मचारी संक्रमित हो गए थे। वहीं कई की जान चली गई थी। शुरुआत में मुआवजे में नियमों का पेंच फंस गया था, लेकिन सरकार ने बाद में नियमों में राहत दे दी थी। नए नियमों के मुताबिक काफी कर्मचारी मुआवजा पाने की श्रेणी में आ गए। प्रशासन ने हाल ही में सभी विभागों को उनके विभाग के मृत कर्मचारियों के परिवारों को मुआवजे का आवेदन निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार तक 12 विभागों की ओर से 46 आवेदन अपलोड कर दिए गए। उधर, डीएम उमेश मिश्रा ने सभी विभागों के अधिकारियों को 15 जून तक सभी आवेदन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें