फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का अवैध कारोबार बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब का अवैध कारोबार बंद कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर बालू उर्फ भागैन की महिलाओं ने गांव के दो व्यक्तियों पर अवैध शराब के कारोबार का आरोप लगाया। महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि गांव में अवैध शराब व नशे की गोलियां बेची जा रही हैं। गांव के युवक नशे की इन सामग्री का सेवन कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि शराब व नशे की गोलियों के सेवन से गांव के पांच लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में नशे के कारोबार की सूचना देने के बाद भी आबकारी विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। कहा कि शराब के नशे में 22 फरवरी को भी गांव के लोगों ने फांसी लगा ली थी। इनमें से एक की मौत हो गई थी। शराब का कारोबार करने वाले शिकायत करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सरिता, प्रकाशी, पवित्रा, मुनेशा, मुन्नी, सविता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें