पांच माह बाद नहीं बना किसान कार्ड
स्योहारा। भारतीय स्टेट बैंक की बुढ़नपुर शाखा में ग्राम रसीदपुर निवासी लोकेंद्र त्यागी एवं सचिन कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन सभी जरूरी कागजात एवं आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पांच माह बीतने पर शाखा प्रबंधक की उदासीनता के चलते दोनों किसानों का केसीसी नवीनीकरण नहीं हो सका है। पांच माह का समय बीतने पर भी केसीसी नही बनाएं जाने की शिकायत एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक बिजनौर आरपी सिंह से की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पांच माह में भी केसीसी नवीनीकरण नहीं होना गंभीर मामला है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।